अलवर: खैरथल में भागवत कथा के दौरान चेन स्नेचिंग, बावरिया गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार

अलवर के खैरथल में लाडली महल में भागवत कथा सुनने गई दो महिलाओं के साथ सोने की चेन लूटने की वारदात सामने आई थी। इस घटना पर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी के निर्देशन में खैरथल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन महिलाओं की पहचान की। पुलिस ने बावरिया गैंग की तीन महिलाओं—अनीता पत्नी सतीश (जाति बावरिया), राखी पत्नी वीर सिंह (जाति बावरिया) और सुमन पत्नी राजीव (जाति प्रजापत) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं के पास से दो सोने की चेन और एक चेन काटने का कटर बरामद किया गया। खैरथल थाना अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि ये तीनों महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चेन चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। वारदात के बाद ये कस्बे में दूसरी चोरी की फिराक में घूम रही थीं, लेकिन पुलिस ने समय रहते इन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार महिलाओं पर पूर्व में भी सोने की चेन चोरी करने के मामले दर्ज हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts