अलवर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड द्वारा तीन दिवसीय कब-बुलबुल उत्सव का शुभारंभ

अलवर: राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय अलवर के तत्वाधान में कब- बुलबुल उत्सव 27 नवंबर से 29 नवंबर तक का शुभारंभ गिरीश गुप्ता अध्यक्ष जिला इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि प्रमोद कुमार शर्मा, शिवनंदन चौधरी, अनूप सिंह रहे । श्रीमती कल्पना शर्मा सीओ गाइड ने बताया कि तीन दिवसीय कब -बुलबुल उत्सव में 5 से 10 वर्ष की आयु के 150 कब-बुलबुल भिवाड़ी ,तिजारा ,लक्ष्मणगढ़ ,मुंडावर, बानसूर ,थानागाजी, बहरोड ,अलवर, कठूमर, रामगढ़ परिक्षेत्र से भाग ले रहे हैं। उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता एडवेंचर गतिविधि संस्कृति कार्यक्रम होंगे। उत्सव का संचालन जमालुद्दीन खान एवं राजेंद्र सिंह कर रहे हैं सहायक के रूप में चंद्रभान, यशोदा, भूदर व नीतू शेखावत उत्सव की व्यवस्था संभाल रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts