सास की कुल्हाड़ी से हत्या, दामाद सहित 3 गिरफ्तार.

बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव में प्रेम-विवाह से नाराज होकर एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गांव निवासी बानो पत्नी राजू उम्र 45 वर्ष रात घर से पैदल किसी काम से जा रही थीं। रास्ते में गांव का ही लवकुश वर्मा अपने चाचा के साथ आया और उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बानो की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी और सीओ सदर सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए।पुलिस जांच में पता चला कि मृतका की बेटी आलिया का आरोपी लवकुश से पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब 6 माह पहले दोनों ने शादी कर ली थी और पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि बानो इस रिश्ते से नाखुश थी और कई बार उसने लवकुश के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की थी।मृतका की बेटी आलिया की तहरीर पर पुलिस ने लवकुश पुत्र लक्ष्मी, छोटेलाल पुत्र जगदेव और सत्तू पुत्र सहदेव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts