हत्या के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, दो आईफोन और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना छपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी मुकर्रम अली को साक्ष्य मिटाने में सहयोग करने वाले दो अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और एक आधार कार्ड बरामद किया है।

घटना के अनुसार, थाना छपार क्षेत्र के ग्राम खुड्डा निवासी शराफत ने अपने पुत्र शोएब की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान शोएब की कार जनपद शामली में जली हुई अवस्था में मिली और उसका शव सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र में बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।

21 अक्टूबर की रात पुलिस ने दो आरोपियों — मनव्वर और अंकित राणा — को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जिसमें मनव्वर घायल हो गया था। वहीं, 22 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी बरला–देवबंद मार्ग के रजवाहे के पास मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मृतक शोएब की वर्ना कार को शामली में जलाया था ताकि साक्ष्य नष्ट किए जा सकें। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts