राजस्थान सीएम ऑफिस और जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए संदेश में दावा किया गया कि “दो घंटे में जोरदार धमाका होगा।” इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और दोनों स्थानों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और एंटी-टेरर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल, किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां धमकी देने वाले की पहचान करने में जुट गई हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts