अप्रैल का महीना समाप्त होने में कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। इसके बाद नया महीना मई 2024 शुरू हो जाएगा। हर महीने क्षेत्रवार उत्सवों और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण बैंकों में अवकाश रहता है।आरबीआई के द्वारा हर वर्ष की शुरुआत में बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर निकाला जाता है और इसी के हिसाब से बैंक बंद रहते हैं।
मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर मुताबिक, मई कुल 14 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इसमें 2 दिन शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 4 दिन रविवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा अन्य 6 दिन क्षेत्रवार उत्सवों, लोकसभा चुनाव और राष्ट्रीय त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी
बैंकों की छुट्टियों के दिन ब्रांच तो बेशक बंद रहेगी, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा एटीएम पर मिलने वाली सेवाएं भी यथावत रहेंगी। आप आसानी से एटीएम पर जाकर इन सुविधाओं का लाभ छुट्टी के दिन भी उठा सकते हैं।















