सहारनपुर में कूड़े से बनेगी हर रोज 5 टन गैस नगर निगम और बीपीसीएल के बीच अनुबंध,

सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के बीच घुन्ना महेश्वरी में सीबीजी (कम्प्रेस्ड बायो गैस) संयंत्र स्थापित करने को लेकर सोमवार को विधिवत अनुबंध संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नगर निगम की ओर से अपर नगरायुक्त मृत्युंजय व बीपीसीएल की ओर से ईडी बायोफ्यूल अनिल कुमार ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर नगर आयुक्त शिपू गिरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी व बीपीसीएल अधिकारी शशिप्रकाश और संजय ठाकुर भी मौजूद रहे।
संयंत्र के चालू होने पर प्रतिदिन लगभग 150 टीपीडी जैविक कचरे से 5 से 8 टन सीबीजी और 20 टन जैविक खाद का उत्पादन होगा। बीपीसीएल इस प्लांट का निर्माण और संचालन करेगा। नगर निगम प्रतिदिन 150 से 180 टीपीडी कचरा आपूर्ति करेगा।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने इसे सहारनपुर के लिए “स्वर्णिम दिन” बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर को बेहतर कूड़ा प्रबंधन और हरित ऊर्जा की दिशा में नई पहचान दिलाएगी।
यह अनुबंध सहारनपुर को अपशिष्ट से संपदा में बदलने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts