राजगढ़ के बांदीकुई रोड स्थित पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बड़ा गोहरा (मॉनिटर लिज़र्ड) अचानक कार्यालय परिसर में घुस आया। घटना से सभी पुलिसकर्मी घबरा गए और आनन–फानन में कार्यालय से बाहर निकल आए। गोहरे के प्रवेश की सूचना नगरपालिका सहित संबंधित अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने गोहरे को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। गोहरे को पकड़ने के बाद ही पुलिस कर्मियों ने चैन की सांस ली और कार्यालय का कामकाज फिर से सामान्य हो सका।















