जिस मुहल्ले में रहता था शोर शराबा, आज वहां मचा है कोहराम, बरात से लौट रहे तीन युवकों की हादसे में मौत

बिजनौर। नगीना देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बारात से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी। दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी निवासी 18 वर्षीय प्रिंस पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह, 22 वर्षीय गौरव सिंह पुत्र अमर सिंह कश्यप और 18 वर्षीय वंश पुत्र नरपल सिंह शुक्रवार की शाम नगीना निवासी अपने परिचित के शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

लौटते समय हुआ हादसा

नगीना से बारात नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव मिर्जानेकपुर गई थी। तीनों युवक भी बारात में शामिल होने गए थे वहां से देर रात वापस लौटते से समय नगीना-नजीबाबाद मार्ग पर नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर मठेरी की नहर पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

तीन युवकों की मौत से कोहराम

घटना में प्रिंस व गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वंश गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी नगीना ले जाया गया। गंभीर हालत देखते हुए नगीना से बिजनौर अस्पताल भेज दिया गया और वहां से घायल को मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में वंश की भी मौत हो गई। तीनों युवक एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। घटना के चलते मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts