इटली में बीच पर छतरी लगाकर एन्जॉय करना बैन,

इटली के सार्डिनिया द्वीप के मशहूर पुंटा मोलेंटिस बीच पर 10 से 65 साल की उम्र के लोगों के लिए छतरी लगाने पर रोक लगा दी गई है. अब सिर्फ 10 साल से कम उम्र के बच्चों वाले परिवार और 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही एक छतरी लगा सकेंगे. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह फैसला पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा कारणों से लिया गया है. पिछले साल लगी भीषण आग के दौरान बीच पर बड़ी संख्या में लगी छतरियों और टेंटों की वजह से लोगों को रेस्क्यू करने में दिक्कत हुई थी. जिसमें कई पर्यटकों को नावों से बचाया गया था.दुनिया भर में ज्यादातर जगहों पर धूप से बचाव और स्किन कैंसर को रोकने पर जो दिया जाता है, लेकिन इटली के द्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित पुंटा मोलेन्टिस बीच पर जाने वालों के लिए इस गर्मी में धूप से बचना मुश्किल होगा. प्रशासन के इस कदम काफी आलोचना भी हुई है. 5 जून से अक्टूबर के आखिर तक, बीच पर जाने वालों को 10 यूरो की फीस देनी होगी. दिव्यांग लोगों और उनके साथ आने वालों को इस शुल्क से छूट दी गई है.

बीच पर छतरी ले जाने पर लगी रोक

लोकल अथॉरिटी की वेबसाइट के मुताबिक आदेश में कहा गया है कि छाता, गेजेबो, टेंट या छाया देने वाली दूसरी चीजें लगाना मना है. सिर्फ उन परिवारों को एक बड़ा छाता लगाने की इजाजत है, जिनके साथ 10 साल तक के बच्चे हैं या 65 साल या उससे ज़्यादा उम्र के लोग हैं.इस कदम की लोगों ने आलोचना भी की है. कुछ लोगों ने तंज किया कि क्या धूप से बचने के लिए उन्हें माता-पिता बनना होगा. नगरपालिका की वेबसाइट पर एक व्यक्ति ने टिप्पणी करते हुए कहा, “कितना बढ़िया है, बीच पर एक खूबसूरत दिन और जलने की वजह से इमरजेंसी रूम में 20 घंटे. मुझे लगता है कि उन्होंने पहले भी यह नियम लागू करने की कोशिश की थी और उससे उनका दिमाग जल गया था.”

इटली का बीच कल्चर पर हैं कई रूल

इटली का बीच कल्चर काफी स्ट्रिक्ट है. यह प्रायद्वीप अपने बहुत ही व्यवस्थित बीच क्लबों के लिए मशहूर है, जहां रेत पर एक ही रंग के छाते एकदम सीधी कतारों में लगे होते हैं. इन पेड बीच क्लबों में एक दिन के लिए कुर्सी और छाते का किराया 100 से 500 यूरो तक हो सकता है और पूरे सीज़न के लिए बुकिंग में हजारों का खर्च आ सकता है. लोग अक्सर हर साल एक ही कतार में वही कुर्सियां बुक करते हैं, लेकिन इन जगहों पर भीड़ की सीमा होती है और लोग अपने टेंट नहीं लगा सकते या अपनी कुर्सियां इस्तेमाल नहीं कर सकते.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts