दिल्ली-NCR में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। साथ ही, 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। इस बदलाव से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है और वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिल सकता है।























































