ऑपरेशन सिंदूर पर असदुद्दीन ओवैसी का समर्थन, बोले – ‘पाकिस्तान को ऐसा सबक दो कि दूसरा पहलगाम न हो’

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद देशभर में सख्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक इस कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में मौजूद कम से कम 9 आतंकी लॉन्च पैड्स को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। यह हमला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया, जिसमें हमारे वीर जवान शहीद हुए थे। इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी सेना की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। ओवैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं। पाकिस्तान को ऐसा सबक दो कि वो कभी दूसरा पहलगाम करने की हिम्मत न करे।” उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत को हर मोर्चे पर सख्ती से जवाब देना चाहिए। ओवैसी का यह बयान दर्शाता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन आवश्यक है। ऑपरेशन सिंदूर को देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts