मेरा वजूद फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा और जनकल्याण के लिए किया संकल्प

मुजफ्फरनगर। जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में मेरा वजूद फाउंडेशन की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी तेजेश्वरानंद ने की, जबकि संचालन सचिव प्रेरक जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को फाउंडेशन के विजन, उद्देश्यों और मूल्यों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने, युवाओं के मार्गदर्शन, योग एवं ध्यान के प्रचार-प्रसार, पर्यावरण संरक्षण, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। इस बात पर सहमति बनी कि नई ऊर्जा, नई सोच और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जनजागरूकता और समाजहित के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, लेखा परीक्षक, मीडिया संयोजक, कानूनी सलाहकार, सलाहकार मंडल और कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने फाउंडेशन के सेवा, संस्कार, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और जनकल्याण के कार्यों को गति देने के संकल्प के साथ हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts