बैंगलोर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की हार के बाद एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक टीम का जबरदस्त प्रशंसक था और टीम के हारने से उसे गहरा सदमा पहुंचा। परिजनों के अनुसार, मैच खत्म होने के कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रशासन ने मानी लापरवाही, कहा- भविष्य में बरती जाएगी सतर्कता
इस घटना के बाद प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने के दौरान भीड़ नियंत्रण और मेडिकल इमरजेंसी की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब जिला प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए अपनी गलती स्वीकार की है। एक अधिकारी ने कहा कि “हमने स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।”
सोशल मीडिया पर छाया दुख, फैंस ने दी श्रद्धांजलि
घटना के बाद सोशल मीडिया पर RCB फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने युवक को श्रद्धांजलि दी और टीम की दीवानगी को जानलेवा न बनने देने की अपील की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि खेल भावना से बढ़कर कुछ नहीं, और किसी की जान जाना बेहद दुखद है।















