भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। विकास भवन के सभागार में जिला एकीकरण की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में, सहभागिता की और उपस्थित जनपद के समाज सेवियों ,जनकल्याणकारी संस्थाओं के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को संबोधित किया । डा निर्वाल ने कहा कि आज भी समाज में ऐसे बहुत लोग हैं जो समाज के सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने में लगे हुए है। हम सभी समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं और हम अपने समाज का ताना बाना बिखरने नही देंगे। हम लोग अपने जीवन में महापुरुषों , देश के बलिदानियों ,समाज सुधारकों के आदर्शो और विचारों को क्रियान्वित करें उनका प्रचार प्रसार करें । समाज सेवी होतीलाल शर्मा एड ने कहा कि बड़ी सोच से ही आदमी बड़ा बन सकता है ।शहर काजी तनवीर आलम खां ने कहा कि मुल्क की गंगा जमुनी तहजीब को सलामत रखना इंतिहाई जरूरी है । इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मत्स्यनाथ त्रिवेदी , समाज सेवी बीना शर्मा , ज्ञानी गुरबचन सिंह , गजाला यास्मीन , सरदार बलविंद्र ,पंकज बालियान ,कवि रामकुमार शर्मा रागी , साहित्यकार ब्रजराज सिंह ,सहित नजनपद के प्रबुद्ध नागरिक एवं समाजसेवी,कवि एवम् साहित्यकार , महिला संगठनों की प्रबुद्ध महिलाएं उपस्थित रहे ।संचालन लियाकत अली ने किया ।















