भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर। थाना क्षेत्र शाहपुर के निकटवर्ती गांव पलड़ी के जंगल में नहर के निकट एक बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव मृतक युवक की पहचान सौरम निवासी सलीम उर्फ टोफी पुत्र महफूज 40 वर्ष के रूप में हुई है। बरहाल अभी आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा व स्वजनों को बुलाकर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह व मुजफ्फरनगर से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मामले की पूरी जांच पड़ताल में जुट गई है। वही ग्रामीणों की हत्या यात्रा हत्या की बुद्धि अभी क्लियर नहीं हो पाई है वही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।















