चरका खंड संख्या दो में बकरी चराने गए बच्चे की नदी में डूबने से हुई मौत

बबेरू/बांदा। मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव मे यमुना नदी खदान संख्या दो के किनारे बकरी चराने गए एक 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई, मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मरका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव निवासी देवराज पुत्र रामप्रसाद वर्मा उम्र12 वर्ष यह आज दोपहर करीब 1 बजे घर से बकरी चराने खेतो मे गया हुआ था। तभी बकरी यमुना नदी खदान संख्या दो के किनारे पानी पीने के लिये चली गयी। जहां बालू खदान संचालकों द्वारा नदी के किनारे किनारे 40-40 फूट गहरे गड्ढे कर दिया गया है। जहां नदी का पानी भर जाने से बच्चा बकरी हांकते समय बालू के टीले सहित गहरे गड्ढे में चला गया, और गड्ढे में बच्चे की डूब कर मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों ने परिजनों को दिया। परिजन मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दिया। मर्का पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाल कर बच्चे के शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज बांदा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव ने पहुंच कर परिजनों को ढाढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा है। मृतक कक्षा 6 का छात्र था। मृतक की मां देवकी का रो रोकर बुरा हाल है। जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव ने कहा कि क्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है खदान संचालकों द्वारा नदी के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे खोद डाले हैं और गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे ग्रामीणों को किनारे गहराई का पता नहीं चलता ।जिससे घटनाएं आम बात हो गई। खदान संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts