मीनाक्षी चौक स्थित रेस्टोरेंट के मलिक ओर उनके दो बेटों पर चिकन कारोबारी ने पैसे ना देने का आरोप लगाते हुए,एसएसपी को सौप शिकायती पत्र।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मीनाक्षी चौक स्थित हाजी बशीर रेस्टोरेंट के मलिक मुफ्ती जुल्फिकार वह उनके दो बेटों पर, कारोबारी ने पैसे ना देने का आरोप लगाते हुए,एसएसपी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से कराया अवगत।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गढ़ी गोरवान मोती महल निवासी जैयद अल्वी पुत्र फकी अल्वी ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी के नाम एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत को एक प्रार्थना पत्र दिया। जैयद ने एसपी सिटी को बताया कि उसकी अल जैद चिकन सेंटर के नाम से नगर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बकार मार्किट पर चिकन मीट की दुकान है। वो शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट पर होल सैल रेट पर चिकन मीट की सप्लाई करने का काम करता है। जैयाद ने बताया कि मीनाक्षी चौक पर हाजी बशीर रेस्टोरेंट करने वाले मुफ्ति जुल्फिकार और उनके पुत्र अदनान कुरैशी एवं हम्माद कुरैशी द्वारा अपने रेस्टोरेंट के लिए उसकी दुकान से ही चिकन मीट खरीदा जाता रहा है। उन्होंने बताया की 26 दिसम्बर 2023 से 12 फरवरी 2024 तक उनके द्वारा लगातार मेरी दुकान से प्रत्येक दिन चिकन खरीदा गया। इसके लिए वो हाजी बशीर रेस्टोरेंट को बिल देकर भुगतान भी लेता रहा। करीब ढाई माह में हाजी बशीर रेस्टोरेंट के लिए मुफ्ति जुल्फिकार व उनके दोनों पुत्रों अदनान एवं हम्माद ने चिकन तो खरीदा लेकन भुगतान पूरा नहीं किया। इस तरह से 318973 रुपये बकाया हो गये। इनमें से दबाव देने पर 43 हजार रुपये का भुगतान किया गया। शेष 275973 रुपये का भुगतान नहीं किया गया, तो जैयद ने उनको चिकन मीट की सप्लाई बंद कर दी। पैसे मांगने पर वो चिकन मीट की सप्लाई करने की मांग करते हुए आश्वासन देते रहे कि पूरा पैसा एक साथ भुगतान करा दिया जायेगा। जैयद ने आरोप लगाया कि उसने मीट की सप्लाई बंद कर दी तो मुफ्ति जुल्फिकार और उसके दोनों बेटों ने भुगतान देने से इंकार कर दिया,और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। जैयद ने एसपी सिटी से कहाकि धमकी के बाद वो अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है। उसने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। उधर इस पूरे मामले में मुफ्ति जुल्फिकार से जब बात की गई तो उन्होंने कहा की इस पूरे मामले की मुझे जानकारी नहीं है, मैं इस पूरे मामले की जानकारी कर रहा हूं और साथ ही उन्होंने कहा कि जिसका पैसा है उसका पैसा देर सावेर दिया ज़रूर जाएगा। बरहाल अविश पूरे मामले में क्या मोड निकाल कर आता है यह देखना होगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts