होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज जडौदा, के छात्र और छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। शनिवार को यू0पी0 बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हुआ। हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 में होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज जडौदा, के छात्र और छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले की मैरिट में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट दोनों में 7 वीं रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और गुरूजनों का नाम रोशन किया। बोर्ड का परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में हर्ष की लहर दौड गयी। विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। हाईस्कूल में आँचल सैनी ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 7 वां स्थान व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निकुंज गुप्ता ने 92.67 प्रतिशत, वंशिका ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग में दिव्या शुक्रालिया ने 93.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 7 वां स्थान व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिया सैनी ने 85.4 प्रतिशत, देवांशी ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ0 प्रवेन्द्र दहिया, डॉ0 राजीव कुमार, रीटा दहिया,आजाद सिंह, जितेन्द्र कुमार, रूपेश कुमार, धीरज बालियान, अजीत सिंह, शुभम कुमार, सतकुमार, सचिन कश्यप, मनोज त्यागी, राधेश्याम, अमित धीमान एवं समस्त स्टाफ ने सभी छात्र व छात्राओं को उनकी अपार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts