स्मार्ट सिटी सहारनपुर का सबसे बड़ा दुशमन व्यापारी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

सहारनपुर : पिछले लगभग पांच सालो से सहारनपुर नगर के भीतर सभी वार्डो में स्मार्ट सिटी योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। जिसका रंग अब दिखाई भी देने लगा है। निगम द्वारा सड़के बनाई जा रही हैं एवं उसके साथ साथ फुट पथ का निर्माण भी किया जा रहा है। परन्तु नगर निगम द्वारा पुरे सहारनपुर नगर में कोई एक भी वार्ड ऐसा नहीं है जहाँ नगर निगम अतिक्रमण को पूरी तरह हटाने में कामयाब रहा हो। जबकि नगर निगम के पास एक अच्छी खासी टीम जो परिवर्तन दल के रूप में मौजूद है। फिर क्या वजह है की पुरे नगर में लोग सड़क पर ठीक से दो पहिया वहां तक नहीं चला पा रहे हैं सबसे बुरा हाल तो पुराने शहर स्थित रायवाला क्षेत्र का है। जहाँ थाने के सामने ही दुनिया भर का अवैध अतिक्रमण किया गया है वहीँ व्यापारियों कि बात की जाये तो जिस व्यापारी के पास अपना भवन जितना बड़ा है। उस व्यापारी ने उतना ही अवैध अतिक्रमण अपने भवन के बाहर सामान रखने के बहाने से किया हुआ है। काफी बार निगम द्वारा ऐसे अतिक्रमण को हटाने का प्रयास किया भी गया तो सफ़ेद पॉश लोगो की सिफारिश ने नगर निगम के अधिकारियो को काम करने से रोक दिया गया। क्या स्मार्ट सिटी बनाने का काम सिर्फ सरकार का ही है। क्या सिर्फ निगम के अधिकारी ही ऐसे काम को अंजाम देने के लिए कुर्सियों पर बैठे हैं। पुराने क्षेत्र में रायवाला ,चिलकाना रोड, शहीद गंज ,नेहरू मार्किट जिनमे सबसे खस्ता हाल शहीद गंज के हैं। पुलजोगियान से लेकर खुमरानपुल तक निगम द्वारा लोगो के चलने के लिए जो फुटपाथ बनाया गया है उसे व्यापारियों द्वारा अपनी दुकान का सामान सजाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे व्यापारियों के ऊपर नगर निगम के अधिकारीयों को सख्ती से पेश आना चाहिए तथा स्मार्ट सिटी के सही मायने ऐसे लोगो को समझने चाहिए परन्तु आज तक निगम ने ऐसा नहीं किया निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान साल में तीन चार बार चलाया जाता है। परन्तु यह अभियान उन इलाको में चलाया जाता है जहाँ इसकी जरूरत भी नहीं है और अभियान चलने के एक घंटे बाद हालात वापस उसी स्थिति में पहुँच जाते है क्यों की न तो निगम द्वारा किसी प्रकार से अवैध अतिकर्माणधारियों पर चालान की मोटी रकम के मध्ययम से जुर्माना वसूला जाता है और न ही दोबारा ऐसा किये जाने पर कोई सील की या माल जप्ती की कारवाही की जाती है। यदि कही ऐसा किया भी जाता है तो ऐसी कारवाही छोटे मोटे ठेले लगाने वालो पर की जाती है। अब इसे सहारनपुर का दुर्भाग्य कहा जाये या कुछ और परन्तु हालात जरुरत से ज्यादा ख़राब हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts