राज एकेडमी एवं स्नेहा होम्स का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

शाहपुर कस्बा स्थित राज एकेडमी एवं स्नेहा होम्स का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को विद्यालय परिसर में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात, विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक ने मंच पर एक से बढ़कर एक नृत्य, गायन, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमको बैंक के चेयरमैन डॉ. के. सी. गोयल, भाजपा नेता प्रमेश सैनी और अधिवक्ता रोहताश कर्णवाल उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या सानिया मिर्जा ने की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाओं को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, संस्था के प्रत्येक विद्यार्थी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन फिजा राणा ने कुशलतापूर्वक किया।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में बुशरा, शीबा सलमानी, सोनम सलमानी, भावना गोस्वामी, सदफ, ममता पाल, फरहा, दीपिका सैनी, फरहीन, डिम्पल और शहरीन मिर्जा ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 और कक्षा 12 की मेधावी छात्राओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। शाहपुर कन्या इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या उषा अस्थाना, प्रबंधक अरविंद गुप्ता और अध्यक्ष अजय भार्गव ने छात्राओं को बधाई दी और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts