भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर|प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 113वें संस्करण का प्रसारण हनुमत मंडल के मोहल्ला गौशाला के सेक्टर 10 के बूथ नंबर 109 पर किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन विवेक चौहान और अमित सुधा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी और जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल जी रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला जी, पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री संजय गर्ग जी, मंडल अध्यक्ष श्री दीपक मित्तल जी, महामंत्री श्री अनुज पचीसिया जी, राधे वर्मा जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री शलभ गर्ग जी, निशांत भटनागर जी, अभिषेक गोयल जी, संजय मित्तल जी, विनोद शर्मा जी, उत्तमचंद पाल जी, नवीन मोहन जी, कैलाश कश्यप जी, हंसराज कश्यप जी, संदीप शर्मा जी, मेहरचंद जी, संजय बिरला जी, सुनील टॉक जी, राजेश ठेकेदार जी, मनोज पांचाल जी, राहुल शर्मा, बिरजू यादव जी, राम कुमार वर्मा जी आदि उपस्थित रहे।
















