गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली है. गुजरात एटीएस ने तीन संदिग्धों आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, ये पिछले एक साल से गुजरात एटीएस के रडार पर थे. तीनों को हथियार सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया.गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को अडालज में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने की सूचना मिली थी। मुखबरी के आधार पर ATS ने इलाके में छापेमारी की, जिसके बाद 3 आरोपियों को धर दबोचा गया।
यूपी के रहने वाले हैं 2 आतंकी
शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए 2 आतंकी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं, तीसरा आतंकी हैदराबाद का निवासी है। यह तीनों मिलकर देश की कई जगहों पर आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। तीनों आतंकी हथियार लेने के लिए गुजरात पहुंचे थे।
ATS ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा
गुजरात ATS को मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आतंकी दो अलग-अलग मॉड्यूल का हिस्सा हैं। इनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। आज दोपहर 1 बजे गुजरात ATS प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आतंकियों से जुड़ी जानकारी दे सकती है।
गुजरात ATS ने बयान जारी करते हुए कहा-
3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पिछले साल से ही पुलिस की रडार पर थे। उन्हें हथियार सप्लाई करते हुए पकड़ा गया। यह सभी देश के अलग-अलग हिस्सों में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
3 महीने में पकड़े गए 12 आतंकी
बता दें कि इससे पहले गुजरात ATS ने अल-कायदा के 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक महिला को बेंगलुरु से पकड़ा गया था। आरोपी महिला समा परवीन का कनेक्शन पाकिस्तान से मिला था। इसके अलावा 23 जुलाई को भी गुजरात ATS ने अल-कायदा से जुड़े 4 आतंकियों को धर दबोचा था।















