विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर दस लोगों ने किया रक्तदान

बांदा। विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर सेवर्स ऑफ लाइफ बांदा के तत्वाधान जिला चिकित्सालय बांदा प्रांगण में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट बांदा संदीप केला, विशिष्ट अतिथि डा. आरएन प्रसाद, एसीएमओ, डा. शबाना रफीक संरक्षक, डा. एस एन त्रिपाठी सीएमएस, कुलदीप कुमार सीओ अग्निशमन,सेवर्स ऑफ लाइफ अध्यक्ष सलमान खान, सलाहकार/मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, डा अंकित सिंह प्रभारी ब्लड बैंक,पीआरओ प्रमोद द्विवेदी,सचिन चतुर्वेदी, संजय काकोनिया की उपस्थिति में फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया गया। सम्मानित रक्तदाता जिन्होंने इस रक्तदानक दिवस पर रक्तदान किया सर्वप्रथम श्री संदीप केला सिटी मजिस्ट्रेट बांदा,श्री कुलदीप कुमार सीओ अग्निशमन बांदा, सचिन चतुर्वेदी बुंदेलखंड न्यूज़,अभय प्रताप सिंह,शुभम सिंह,राहुल ओमर ,पूजा निगम, अभिषेक यादव,रफीक अहमद, आदि लोगों ने रक्तदान कर इस रक्तदान के महाकुंभ में मानवता की मिसाल पेश की। सभी अतिथियों को बुके, बेच लगा स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया एवं सभी रक्तदाताओं को जिन्होंने रक्तदान किया है उन्हें प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। उक्त रक्तदान शिविर में डाक्टर शबाना रफीक , डाक्टर एस डी त्रिपाठी,अंकित सिंह सलमान खान,सुनील सक्सेना,अभय सिंह अशफाक अहमद,मिथुन पुरुषवानी,आमिर खान,आसिफ अंसारी,आदित्य मिश्रा, शेष नारायण मिश्रा,राहुल सिंह,देवेश कुमार मोनू,प्रदीप द्विवेदी,संदीप त्रिपाठी,लव मिश्रा,शमीम,प्रमोद यादव,पंकज जयसवाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक भाई संजय ककोनिया के द्वारा किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts