बाँदा।कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ी सानी गांव निवासी 17 वर्षीय आरती ने दोपहर सूने घर में छप्पर की धन्नी में दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे भाई अंकित ने शव फंदे पर लटकता देखा तो पिता को सूचना दी। मौत की खबर पाते ही पिता मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतका के पिता ने बताया कि आरती तीन बहनो में छोटी थी। उसकी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्राव गांव में शादी तय कर दी गई थी। मई माह में शादी करना था। घटना के समय रामचंद्र अपनी पत्नी के साथ बुआ को देखने पिपरी खेरवा गांव जा रहा था। घर के अन्य लोग घरेलू काम में व्यवस्थ थे।तभी आरती सूना मौका पाकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है। आरती के फांसी लगाने का कारण परिजन समझ नहीं पा रहे हैं।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।















