मुज़फ्फरनगर में तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर में भारत विकास परिषद् हस्तिनापुर प्रांत का प्रांतीय तीज महोत्सव “तीज के रंग सखियों के संग” बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मधुर मिलन पैलेस, कूकडा चौराह, अलमासपुर रोड पर हुआ, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और ज्योति प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विभिन्न शाखाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति नृत्य, गायन और लघु नाटिकाओं ने सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। दिव्य शाखा द्वारा विशेष रूप से प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य और मेरठ की गंगा शाखा की सुंदर प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर प्रांत की 20 शाखाओं ने हरियाली तीज के उपलक्ष्य में नृत्य और लघु नाटिकाओं का प्रदर्शन किया। समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” से हुआ। कार्यक्रम में श्रीमती शशि गोयल जी को “तीज मल्लिका” और श्रीमती कामिनी गुप्ता जी को “तीज क्वीन” के रूप में सम्मानित किया गया। थाल सजा प्रतियोगिता में 20 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।अतिथियों के स्वागत और स्वादिष्ट नाश्ता व भोजन की व्यवस्था आतिथ्य शाखा भारत विकास परिषद् मुजफ्फरनगर “दिव्य” द्वारा की गई। अंत में आतिथ्य शाखा सचिव ने सभी उपस्थित प्रांतीय अधिकारियों, विभिन्न शाखाओं से आए दायित्वधारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts