कमासिन/बांदा। कस्बा के बडगइयां मोहल्ला हरिजन बस्ती प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सुशील कृष्ण नाम देव विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने की ड्यूटी से लापरवाह शिक्षक के स्कूल से कई दिनों से नदारद रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई का कार्य बाधित होने के कारण विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के अभिभावकों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने स्कूल ना आने वाले लापरवाह शिक्षक की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा सहित खंड शिक्षा अधिकारी क मासिन को देने के बाद भी शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही न होने से स्थलीय जांच कर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले शिक्षक को बर्खास्त करने की अपेक्षा जिला अधिकारी बांदा से की है
यह मामला कस्बा कमासिन के प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती का हैं इस विद्यालय में पंजीकृत 109 छात्र-छात्राओं को शिक्षा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानाध्यापक धीरेश गुप्ता सहायक शिक्षक रघुवंश मिश्रा सहायक शिक्षक सुशील कृष्ण नामदेव सहित शिक्षामित्र रमेश चंद्र शिक्षामित्र मानेश्वरी यादव को कार्य दायित्व सौंपा है ।शिक्षामित्र रमेश चंद्र और मानेश्वरी यादव का निर्वाचन बीएलओ ड्यूटी में होने से शिक्षण कार्य में केवल दो ही शिक्षक मौजूद रहते हैं।सहायक शिक्षक सुशील कृष्ण नामदेव अपने शिक्षण कार्य दायित्व के प्रति लापरवाही पूर्ण रवैया के कारण विद्यालय से नदारद रहने के आरोप लगाते हुए ग्रामीण अर्जुन द्विवेदी शालिकराम गर्ग सूरज कुमार संजय बडगइयां मिरचइया वर्मा राजेश वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा सहित सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी कमासिन को दूरभाष से लापरवाह शिक्षक के बारे में जानकारी देकर उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए त्वरित कार्यवाही की मांग की है।विद्यालय के शिक्षकों से भी उक्त शिक्षक के स्कूल से नदारत रहने की पुष्टि हुई है इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने लापरवाह शिक्षक की शिकायत मिलने पर यह स्वीकार किया कहा सुशील कृष्ण नामदेव जब भी विद्यालय आता है तो देर से आता है विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को डराने धमकाने की भी सूचना मिली है विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थित की जियो टैग फोटो मंगवाकर तुरंत कार्रवाई की जा रही है लापरवाह शिक्षक मोबाइल फोन भी स्विच आफ किया रहता है जिससे शिक्षक सुशील कृष्ण नामदेव से संपर्क नहीं हो पा रहा है। शिकायतों की जांच कर त्वरित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।















