जयपुर: ब्यावर जिले से AIMIM पार्टी की सदस्यता ग्रहण, अमन-शांति और संविधान की रक्षा का संकल्प

जयपुर: AIMIM पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत ब्यावर जिले से कई सदस्य जयपुर पहुंचे और उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इन सदस्याओं ने समाज में वर्षों से अपनी सेवा देने का जिक्र करते हुए भविष्य में AIMIM पार्टी के साथ मिलकर मुल्क में अमन-शांति और संविधान की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू भाई फ्रिज वाला, प्रदेश उपाध्यक्ष लुकमान खान मलकान, प्रदेश महासचिव इस्लाम अब्बासी, और प्रदेश सचिव मोहम्मद मुकर्रम अली की मौजूदगी में यह सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जमील खान के निर्देश पर, सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए ब्यावर जिले से बाबु कासिम, मोहम्मद इरशाद कुरैशी, शाहरुख कुरैशी, अब्दुल खालिद, गुलफाम कुरैशी, जावेद कुरैशी, मोहम्मद ईमरान, बाहिद कुरेशी, मोहम्मद आशिक और मोहम्मद फारुरव मन्सुरी ने AIMIM पार्टी की सदस्यता ली।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts