सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर फिलहाल कोई आदेश देने से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना उचित नहीं होगा। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अन्य कानूनी विकल्पों पर विचार करने की सलाह दी है।















