मुजफ्फरनगर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने थाना पुरकाजी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई। महोदय ने महिला हेल्प डेस्क का गहनता से निरीक्षण किया, जिसमें आवेदिका/पीड़िता का नाम, पता और समस्या का स्पष्ट उल्लेख किया गया था, साथ ही समस्या के समाधान हेतु की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। इसके बाद, थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस और स्वच्छ पानी की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया। मालखाने में शस्त्रों की सफाई और रख-रखाव, तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का भी बारिकी से निरीक्षण किया गया।
महोदय ने त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, और टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया और अपराधियों के खिलाफ और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने की निर्देश दिए। गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत मामलों में अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने का आदेश भी दिया। इसके साथ ही खनन, शराब/अवैध मादक पदार्थ तस्करी, पशु, वन और भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया।
मेस का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष को माल मुकदमाती और लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। अंत में, महोदय ने सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत कराने के निर्देश दिए।















