पुलिस अधीक्षक ने थाना छपार का आकस्मिक निरीक्षण, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर |पुलिस अधीक्षक नगर, सत्यनारायण प्रजापत ने थाना छपार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदी गृह, कम्प्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया और थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की बारिकी से जांच की।

त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, और टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया। उन्होंने अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए और नये सिरे से टॉप-10 अपराधियों की पहचान करने का आदेश दिया।थाना छपार की लंबित विवेचनाओं, महिला संबंधी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर भी ध्यान दिया गया।  निर्देशित किया कि विवेचनाओं का निष्पक्ष निस्तारण और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ और सट्टा की रोकथाम, शातिर अपराधियों की सत्यापन, महिला अपराधों की प्राथमिकता पर जांच, और नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश भी दिए गए।गैंगस्टर अधिनियम के तहत अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही करने, अवैध खनन, पशु, वन और भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने, और हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर जांच की भी हिदायत दी गई। अंत में, उन्होंने थाने के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts