राजगढ़ (अलवर) में वैश्य महिला समिति राजगढ़ के तत्वावधान में आयोजित एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुआ। समारोह में वैश्य समाज के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता भट्टेवाले सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर शिविर में सहयोग देने वाली महिलाओं को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश गुप्ता हुंडी वाले एवं मीना खंडेलवाल ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को विभिन्न प्रकार के उपयोगी प्रशिक्षण प्रदान किए गए। समापन कार्यक्रम में राधारमण विजय, देवी शंकर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, बाबूलाल, महेश झालटाले वाले, मोना विजय सहित कई गणमान्य महिलाएं एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।















