टाइम से टैक्स जमा कराएं, देश के विकास में दें भागीदारी: जीएसटी विभाग की ईंट भट्ठा संचालकों से अपील

सहारनपुर। जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर आर.के. कौशल, ज्वाइंट कमिश्नर अमित पाठक, एसआईबी प्रभारी बी.एन. पांडे और जिला ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह के बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में टैक्स नियमानुसार और समय से जमा करने पर सहमति बनी। एसोसिएशन ने आश्वस्त किया कि सहारनपुर के सभी ईंट भट्टे अधिकतम टैक्स जमा करेंगे। अध्यक्ष बख्तावर सिंह ने कहा कि भले ही सहारनपुर में ईंट के रेट शामली-मुजफ्फरनगर से कम हैं, फिर भी यहां टैक्स जमा करने में हम आगे हैं।
ज्वाइंट कमिश्नर आर.के. कौशल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था टैक्स से ही चलती है। भट्ठा संचालकों से जुलाई की रिटर्न के साथ बकाया टैक्स तत्काल जमा कराने की अपील की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन भट्टों का टैक्स गत वर्ष से कम है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
ज्वाइंट कमिश्नर अमित पाठक ने कहा कि विभाग व्यापारियों को परेशान नहीं करना चाहता, लेकिन कम राजस्व वसूली पर जवाबदेही तय होती है। इसलिए सभी टैक्सदाता समय से रिटर्न भरें।
बैठक में देवबंद व गंगोह खंड के असिस्टेंट कमिश्नर, राकेश जैन, श्रवण शर्मा, रामवीर सिंह, हर्ष चौधरी व जशवीर आदि भी मौजूद रहे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts