बांदा : टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के खिल उठे चेहरे

बांदा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत पं.केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय में समारोह के बीच स्नातक छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्रबंधक ने टैबलेट वितरित किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में शासन की इस योजना का उद्देश्य बताते हुए टैबलेट का सही उपयोग करने की नसीहत दी।
कस्बा स्थित पं.केदारनाथ राजाराम महाविद्यालय में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत महाविद्यालय प्रबंधक व मनरेगा लोकपाल मनरेगा डा.नंदलाल शुक्ल ने स्नातक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में शासन की इस योजना का उद्देश्य बताते हुए टैबलेट का सही उपयोग करने की सलाह दी। महाविद्यालय प्राचार्य डा.अजीत कुमार पांडेय ने टैबलेट मिलने पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर विद्यासागर शुक्ल, वीरेंद्र पांडेय, यदुराज यादव, गनेश शंकर समेत तमाम अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts