इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

US जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, शनिवार सुबह इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया. अभी तक किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है. यह भूकंप शनिवार सुबह स्थानीय समयानुसार 5:58 बजे इंडोनेशिया के फ्लोरेस इलाके में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. इसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था.इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भू-भौतिकी एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है और लोगों से समुद्र तटों और नदियों के किनारों से दूर रहने को कहा है.

लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह

एजेंसी ने समुद्र के नीचे आए इस उथले भूकंप का केंद्र फ्लोरेस द्वीप के पास बताया है. प्रभावित तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि अधिकारी तटीय टाइड गेज (ज्वार-भाटा मापने वाले यंत्र) पर किसी भी बदलाव की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं.

रिंग ऑफ फायर पर है इंडोनेशिया

17,000 से ज्यादा द्वीपों वाला विशाल देश इंडोनेशिया भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के प्रति संवेदनशील है, क्योंकि यह प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों और फॉल्ट लाइनों के चाप, यानी ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है.

सुनामी की चेतावनी जारी

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने सस्थानीय लोगों से समुद्र तटों और नदी किनारों से दूर रहने का आग्रह किया. अधिकारियों ने प्रभावित तटीय इलाकों के निवासियों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी. समुद्री लहरों की बारीकी से निगरानी की जा रही है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts