जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता,

जापान के क्यूशू द्वीप पर मंगलवार को तेज भूकंप के चलते महसूस किए गए. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है. यह भूकंप कुमामोतो क्षेत्र में आया था. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 10 किलोमीटर नीचे था. इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई.भूकंप कुमामोटो के पश्चिमी इलाके में आया, जो जापान की राजधानी टोक्यो से करीब 900 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है. भूकंप के बाद, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है. JMA के अनुसार समुद्र में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका है.

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. लोगों से आग्रह किया गया है कि वो ऊंचे स्थानों पर चले जाएं और आधिकारिक निकासी निर्देशों का पालन करें.

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts