मुजफ्फरनगर में मिलावटी मिठाइयों व खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की। आयुक्त खाद्य सुरक्षा लखनऊ और जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के निर्देशों पर सहायक आयुक्त (खाद्य) अर्चना धीरान एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जानसठ स्थित मैसर्स मिलन स्वीट्स से चमचम और घीया की लॉज के नमूने लिए गए। मिलावट की आशंका के आधार पर 100 किलोग्राम चमचम, जिसकी कीमत लगभग 28 हजार रुपये थी, को नष्ट किया गया। वहीं, मैसर्स नेचुरल फूड्स बसायच से गाजर का पेस्ट, रेड चिली और सॉस के नमूने लिए गए। अस्वच्छ व दूषित अवस्था में रखे गए 100 किग्रा गाजर पेस्ट (लगभग 4 हजार रुपये) और 200 किग्रा सॉस (लगभग 20 हजार रुपये) को भी नियमानुसार नष्ट कराया गया।

इसके अलावा, मैसर्स रजत जैन डेयरी से मिश्रित दूध और पनीर के नमूने एकत्र किए गए। कुल आठ नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, विशाल चौधरी, वैभव शर्मा, मनोज कुमार और कुलदीप सिंह शामिल रहे।

इसके साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक भी हुई, जिसमें विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts