राजस्थान बूंदी में 10 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते का हमला,

राजस्थान के बूंदी जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. अल्कोदिया गांव में एक आवारा कुत्ते ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची रिंकू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची के शरीर पर कई गंभीर घाव पाए गए. इस घटना से घर में कोहराम मच गया है.घटना की सूचना मिलते ही तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और तालेड़ा अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस दौरान परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बच्ची गांव के पास ही मौजूद थी और अचानक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया. आसपास के लोग जब तक उसे बचाने पहुंचते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस घटना ने ग्रामीणों के बीच डर और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया.इस दौरान जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने भी कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगा और उन्हें सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम जल्द से जल्द उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts