थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

बांदा। जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बांदा जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बसंल द्वारा थाना मटौन्ध में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों को सुन उनका निस्तारण किया गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर जनसुनवाई की गयी तथा जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 34 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts