भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पीडीए नारे को साकार करते हुए देश में लोकसभा चुनाव में देश की तीसरी बड़ी पार्टी व उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनने पर। मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता आस मोहम्मद के नेतृत्व में जनपद से लखनऊ सपा कार्यालय तक पदयात्रा की शुरुआत। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा नेता साजिद हसन द्वारा झंडी दिखाकर की गई।
अपने साथियों के साथ पदयात्रा पर निकले सपा कार्यकर्ता आस मोहम्मद व उनके साथियों को लखनऊ के लिए पदयात्रा प्रारंभ कराते हुए वरिष्ठ सपा नेता चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सोमपाल सिंह भाटी, साजिद हसन ने कहा कि पिछड़े दलित अल्पसंख्यको के भाजपा सरकार में दमन व भेदभाव को रोकने तथा आरक्षण संविधान बचाने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा की जन विरोधी नीतियों को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस पदयात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
पदयात्रा में शामिल समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मोहम्मद व सपा कार्यकर्ता आस मोहम्मद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही पीडीए के सम्मान व अधिकार की लड़ाई प्रमुखता से लड़ रही है इसी का संदेश मुज़फ़्फ़रनगर से लखनऊ तक गुजरने वाली पदयात्रा के माध्यम से प्रत्येक जिले में पहुंचाया जाएगा। पदयात्रा प्रारंभ के दौरान समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी, सपा नेता हारून सिद्दीकी,अहमद अली रिजवी, वसीम अहमद, जावेद हसन, मोहम्मद सलमान, जियाउल चौधरी, नसीम अहमद, गुलफाम अहमद, मुंतशिर अहमद, शफकत अली, परवेज अली, जावेद अली, दिलशाद अहमद, शमशेर अली, समीर अहमद, नूर हसन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।