टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका ने 3 खिलाड़ियों को किया बाहर,

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है. यह सीरीज का आखिरी मैच है और अभी टीम इंडिया 1-0 से आगे है. श्रीलंका को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए टीम इंडिया को हराने की सख्त जरूरत है.

इसी वजह से उन्होंने अपने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. कुछ समय पहले खबर आई थी कि कामिल मिशारा और साहन अरच्चिगे को टीम में जगह मिली है. दिनेश चांदीमल और पथुम निसांका उपलब्ध नहीं थे, जिस वजह से इन दोनों की जगह नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया.

श्रीलंका ने किया स्क्वाड में बड़ा बदलाव

श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय स्क्वाड का खुलासा कर दिया है. धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में ओपनर पूरी तरह बदल गए हैं. पथुम निसांका उपलब्ध नहीं हैं, वहीं चयनकर्ताओं ने सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का को भी बाहर कर दिया है, जिन्होंने पहले टेस्ट में सिर्फ 6 रन बनाए थे. इसके अलावा, स्क्वाड से स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रमेश मेंडिस और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुष्का का भी पत्ता कट गया है.

दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका का स्क्वाड: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदारा, कमिन्दु मेंडिस (उप-कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अरच्चिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन रथनायका, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो.

कब शुरू होगा दूसरा टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान सुबह 9:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.टीम इंडिया ने बड़े अंतर से जीता था पहला टेस्ट

 

टीम इंडिया ने गॉल में हुए पहले टेस्ट मैच में धमाल मचाया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 462 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. जवाब में श्रीलंकाई टीम 284 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के पास 178 रनों की बढ़त थी और दूसरी पारी में उन्होंने 193 रन बनाए. श्रीलंका को इसी वजह से 372 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला. भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई टीम ने घुटने टेक दिए और 206 रन पर ऑलआउट हो गए. भारतीय टीम ने 165 रनों से बड़ी जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. श्रीलंकाई टीम ने अब स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. देखना होगा कि दूसरे टेस्ट में वह कमबैक करने में सफल हो पाती है या नहीं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts