मुज़फ्फरनगर के आबकारी मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि धर्मशाला में अनुसूचित मोर्चा द्वारा एक विशेष जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बीते 11 वर्षों में किए गए कार्यों और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इन वर्षों में भारत ने सिर्फ योजनाओं की घोषणा नहीं की, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर आम जनजीवन में बदलाव लाया है। डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना विकास, सामाजिक सुरक्षा और वैश्विक प्रभाव के क्षेत्र में भारत ने जो प्रगति की है, उसने देश के आत्मविश्वास को बढ़ाया है और वैश्विक मंच पर भारत की पहचान को मजबूती दी है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना और अंबेडकर सामाजिक नवाचार मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि ये योजनाएं गरीबों, वंचितों और अनुसूचित समाज के लिए विशेष रूप से लाभकारी रही हैं।कार्यक्रम में अनुसूचित समाज के नागरिकों ने भी बढ़–चढ़कर भाग लिया और सरकार की योजनाओं से मिले लाभों को साझा किया। मंत्री जी ने जनसमूह से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी समाज के अन्य लोगों तक पहुँचाएँ और देश के विकास में सहभागी बनें। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सागर और महामंत्री अमित सुधा के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, महामंत्री राधे वर्मा, भाजपा नेता विशाल गर्ग, सभासद मनोज वर्मा, मोहित मलिक, प्रशांत चौधरी, शलभ गर्ग, अनुज पच्चीसिया, मनु प्रिय मजदूर, आशुतोष, सुधीर वाल्मीकि, विवेक चौहान, प्रेम सुधा, नितिन वाल्मीकि, प्रमोद, अनिल नमदेव सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, स्थानीय कार्यकर्ता व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।















