मुजफ्फरनगर में सपा की मासिक बैठक,

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसका संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। अपने संबोधन में ज़िया चौधरी ने अखिलेश यादव द्वारा 2027 में सरकार बनने पर किए गए वादों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पार्टी 24 घंटे में बकाया गन्ना भुगतान के लिए 15 हजार करोड़ का फंड, किसानों की कर्जमाफी, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त करने और 30 लाख तक की कारों पर टोल टैक्स फ्री करने जैसी घोषणाओं को जनता तक पहुंचाएगी। इसके लिए नगर और ब्लॉक स्तर पर सभाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर और महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 993 रुपये और 5 किलो सिलेंडर पर 261 रुपये बढ़ाने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और स्मार्ट मीटर के जरिए जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मुद्दे पर आंदोलन चलाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन और कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी बढ़ी है तथा पुलिस प्रशासन के कुछ कर्मचारी बिना रिश्वत के काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाने की बात कही।बैठक के दौरान पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें आरिफ चौधरी, पदम बंसल, कुंती, गजेंद्र सोम की माता और मुजफ्फर अली मुन्ना सहित अन्य का स्मरण किया गया।बैठक को निशांत मलिक, तहसीन मंसूरी, ओमपाल सिंह, रमेशचंद शर्मा, अतहर हसन, रविकांत त्यागी, कपिल मलिक, राशिद मलिक, पूजा अंबेडकर, मौलाना मोहम्मद नजर, सचिन पाल, शोएब राणा, नवाब इम्तियाज कुरैशी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts