सपा नेता की अवैध गुटखा फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी

बाँदा-/उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी की अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस, खाद्य सुरक्षा विभाग और जीएसटी टीम ने शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में छापेमारी कर इस अवैध गुटखा फैक्ट्री का पर्दापाश किया है। यह अवैध गुटखा फैक्ट्री समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता उर्फ ​​राजा की है। हालांकि छापेमारी से पहले सपा नेता घर से फरार हो गया है।छापेमारी के दौरान मौके से गुटखा बनाने की 3 मशीन, तराजू, 269 किलो सुपाड़ी, 160 किलो तम्बाकू, 191 किलो नकली गुटका, 892 किलो गुटका ब्राण्ड रैपर सहित कच्चा माल और अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद सामग्री की कागजी कार्रवाई पूरी कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, छापेमारी से पहले सपा नेता समेत एक अन्य आरोपी घर से फरार हो गए। मौके पर कई मजदूर मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के गायत्री नगर मोहल्ले का रहने वाला प्रमोद गुप्ता उर्फ ​​राजा नाम का व्यक्ति टीन शेड के नीचे अवैध रूप से गुटखा फैक्ट्री चला रहा था।  पुलिस ने छापेमारी कर फैक्ट्री पकड़ी है। दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं।जबकि दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है।जब सपा नेता से अधिक जानकारी और स्पष्टीकरण के लिए फोन किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला है। फिलहाल सपा नेता सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts