बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना मरका का किया गया वार्षिक निरीक्षण । निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों,मिशन शक्ति केन्द्र, शस्त्रागार व थाना परिसर की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । प्रभारी निरीक्षक मरका से उनके थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली गई साथ ही निर्देशित किया गया कि ऐसे हॉटस्पॉट को चिन्हित करें जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं तथा ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे । अपराधों की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए साथ ही लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके । सभी कर्मचारियों से शस्त्रों के बारे में जानकारी व रख- रखाव की भी समीक्षा की गई । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा थाना मरका परिसर में नवनिर्मित मिशन शक्ति केन्द्र का फीता काटकर उध्दाटन किया गया । साथ ही मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे जागरुकता अभियानों तथा प्रगति के बारे में जानकारी ली गई । बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा व्यापक स्तर पर स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों आदि स्थानों पर व्यापक जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं का जागरुक करने के निर्देश दिए गए । लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए साथ ही निर्देशित किया गया । थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष तथा थाने की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन किया गया । प्रभारी निरीक्षक मरका को थाना परिसर की साफ-सफाई तथा कर्मचारियों से नियमित रुप से सैनिक सम्मेलन कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के उपरांत उपस्थित चौकीदारों से संवाद किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शीत ऋतु के दृष्टिगत कंबल वितरित किए गए । इस अवसर पर चौकीदारों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिये प्रेरित किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर , थाना प्रभारी मरका मिथलेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।















