सपा ने एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक में बढ़ाया जोश, स्नातक और शिक्षक प्रत्याशियों को बनाया प्रमुख

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सपा सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार स्नातक मतदाताओं और शिक्षकों के अधिकारों व हितों की रक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी प्रवेंद्र भाटी और शिक्षक प्रत्याशी नितिन तोमर निडर और संघर्षशील नेता हैं, जो विधान परिषद में स्नातक और शिक्षकों की मजबूत आवाज बनेंगे।

प्रवेंद्र भाटी और नितिन तोमर का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। दोनों ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने स्नातक और शिक्षकों के लिए कोई ठोस कल्याणकारी योजना लागू नहीं की, जिससे उनका उत्पीड़न हुआ है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर विधान परिषद में उनकी मजबूत आवाज सुनिश्चित करें।

बैठक में सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव विनय पाल, प्रदेश सचिव नौशाद अली, प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, नेता सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी, धर्मेंद्र सिंह नीटू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में एमएलसी चुनाव की रणनीति, बूथ मैनेजमेंट और प्रत्याशियों की प्रचार-प्रसार योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts