समाजसेवी ने अन्ना जानवरों व जर्जर पड़े सड़क की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

बबेरू/बांदा। बबेरू क्षेत्रीय समाजसेवी पीसी पटेल के द्वारा बबेरू तहसील पहुंचकर नारेबाजी करते हुए अन्ना जानवरों की समस्या एवं दशकों से जर्जर पड़े मिलाथू पल्हरी, बड़ागांव, बाईपास के निर्माण कराई जाने को लेकर नायब तहसीलदार मनोहर सिंह के माध्यम से उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। वही बताया कि ग्राम मिलाथू में आजादी के बाद का प्रथम कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज के साथ-साथ ग्राम निलाथू में बालिका जूनियर विद्यालय बड़ागांव में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रोज आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि दशकों से जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, वहीं क्षेत्र के बड़ागांव,आहार, मिलाथू शिव मवई,पल्हरी ,आलमपुर,बगेहटा ,देवरथा, पंडरी,सहित दर्जनों गांव में सैकड़ो की संख्या में अन्ना जानवरों का झुंड घूम रहा है। जिससे किसानों की फैसले बर्बाद कर रहा है। इन पर अंकुश लगाया जाए, क्योंकि सरकार के द्वारा अन्य पशुओं को संरक्षण के लिए अरबो रुपए खर्च कर रही है। लेकिन अन्ना जानवर की मार झेल रहा, किसान गंभीर समस्याओं को लेकर पूर्व से विभागीय कर्मचारी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहित स्थानीय अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसानों के साथ मिलकर अनशन आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर सामाजिक पीसी पटेल के साथ, रामचंद्र पटेल ,प्रदीप कुमार ,जगदीश कुमार,अरुण कुमार ,महेंद्र कुमार, कमलेश कुमार ,राम सिंह पटेल, शिव मूरत, ज्ञान सिंह, राजेश कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts