बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मटौंध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मां चन्द्रिका देवी मंदिर के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 225 क्वार्टर अवैध देशी शराब मस्तीह ब्रांड बरामद हुई। शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया।गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द पुत्र मैकू ग्राम हरदौनी, थाना मटौंध, जनपद बांदा का निवासी हैं।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्यवाही की जाएगी।























































