स्टार किड्स फेस 2024 की विजेता बनी स्मार्टी पंडित।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बागपत। गौर सिटी मॉल नोएडा में स्टार किड्स फेस ऑफ़ द सीजन- 24 का आयोजन किया गया, इसमें बागपत समेत देश भर से आये विभिन्न किड्स मॉडल ने भाग लिया और अपनी-अपनी परफॉर्मेंस दी। सुप्रसिद्ध किड्स मॉडल स्मार्टी पंडित जब रैम्प पर उतरी तो पूरा मॉल ऑडियंस की तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्मार्टी पंडित ने रैम्प पर अपनी अदाओं से खूब जलवा बिखरा और सभी को अपना दीवाना बना दिया। केवल इतना ही नहीं उसने रैम्प पर स्केटिंग डांस भी किया, जिसकी हर किसी ने सराहना की। जजिस ने स्मार्टी पंडित को स्टार किड्स फेस 2024 की विजेता घोषित किया और उसे ट्रॉफी, सर्टिफिकेट, दो डिजिटल बोतल तथा फैमिली के साथ डिनर बाउचर देकर उसे पुरस्कृत किया। स्मार्टी पंडित ऐड शूट, डिजिटल शूट, टीवी ऐड शूट, प्रिंट शूट, ई-कॉमर्स शूट भी करती है। केवल इतना ही नहीं स्मार्टी पंडित ने शॉर्ट मूवी व वेब सीरिज में भी काम किया है। स्मार्टी पंडित काफी टैलेंटेड है और डांसिंग, मॉडलिंग व एक्टिंग उसकी विशेष प्रतिभाओं में शुमार है। बेटी की इस उपलब्धि पर उनके पिता कौशल मिश्रा तथा माता रजनी मिश्रा भी काफी गदगद है और वह उसका हर तरीके से पूरा सहयोग करते हैं। गौर सिटी मॉल के ऑनर ने भी स्मार्टी पंडित की अविश्वसनीय उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। कहा कि आपकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत ने आपको यह सुयोग्य प्रसिद्धि दिलाई है। हमारा मानना है कि यह आने वाली कई और सफलताओं की शुरुआत है। गौर सिटी मॉल में हमारे साथ इस नए रोमांच के हर पल का आप आनंद ले। आप पर हमे गर्व है स्मार्टी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts