अलवर: ड्राइवर की लापरवाही से टैंपो पलटा, छह लोग घायल

अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में पाटा के पास एक टैंपो पलटने से छह लोग घायल हो गए। हादसे का कारण ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है।

घायल साहबू ने बताया कि वे टैंपो में सवार होकर अपने गांव बृसंगपुर जा रहे थे। सफर के दौरान ड्राइवर लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसे यात्रियों ने कई बार टोका, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। पाटा मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts